Tuesday, 25 July 2017

2. सातताल

ये चित्र मेरे मनपसंद स्थान सातताल का है जो की  भीमताल के पास एक छोटी जगह है पर इतनी सुन्दर की एक बार देखने के बाद मन ना भरे; और सातताल जैसे की इसका नाम ही बताता है की यहाँ पे सात अलग अलग ताल है।
१.गरुण ताल
२.नल-दमयंती
३.पूर्ण ताल
४.सिताताल
५. राम ताल
६. लक्ष्मण ताल
७. सूखा ताल

अब ये स्थान मुझे इतना पसंद क्यों है इसके पीछे एक कारण ये है की ये स्थान भीड़भाड़ से दूर एक शांत स्थान है और दूसरा ये की बरसात के बाद जब ठण्ड शुरु होने वाली होती है तो यहाँ पे दूर देशो से आने वाले प्रवासी पक्षी यहाँ प्रवास करते है।
यहाँ ठहरने के लिए कंट्री इन् का होटल है और २ या ३ कैंप है और एक सरकारी गेस्ट हाउस।ताल के किनारे पे कुछ रेस्तरां भी है जंहा खाने पीने के लिए आपको कुछ ना कुछ मिल जायेगा।
इस ताल के चित्र को देख कर ही आप समझ गये होंगे ये जगह मुझे आखिर इतनी पसंद क्यों है; इसके आगे चित्र भी आपको आसानी से ये समझा देंगे।

No comments:

Post a Comment